समस्तीपुर, फरवरी 12 -- कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत जटमलपुर महादेव स्थान से हायाघाट जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह खरसंड पंचवटी चौक के समीप एक ट्रक 30 फीट गड्ढे में पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक बालू लोड ट्रक जटमलपुर की ओर से दरभंगा के सरायपिद गांव जा रहा था। खरसंड पंचवटी चौक के समीप ट्रक का चालक ट्रक खड़ा कर चाय पीने दुकान में गया था। इसी दौरान ट्रक का चक्का मिट्टी में धंस जाने के कारण ट्रक बागमती तटबंध के 30 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है पुलिस को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.