रांची, मार्च 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। अवैध बालू खनन और ढुलाई की जांच कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों को बुधवार की रात 10 बजे हाईवा से कुचलने का प्रयास किया गया। रांची के एसडीओ उत्कर्ष कुमार, जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) और जांच टीम के अन्य सदस्य सड़क से किनारे हट गए। इसके बाद हाईवा चालक तेजी से सोनाहातू की ओर भागने लगा। जांट टीम के सदस्यों ने उसका पीछा किया। इस क्रम हाईवा पलट गया और चालक और खलासी फरार हो गए। हाईवा को जब्त कर लिया गया है और उसके मालिक और चालक के खिलाफ सिल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उपायुक्त को बालू के अवैध खनन और परिवहन की शिकायत मिली थी। इसके बाद उन्होंने इसकी जांच करने का निर्देश दिया। एसडीओ उत्कर्ष कुमार, जिला खनन पदाधिकारी अबु हुसैन और टास्क फोर्स के सदस्य सिल्ली के श्यामनगर झाबरी पेट्रोल पंप के पास बालू और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.