हाजीपुर, जनवरी 22 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह बिदुपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर पोखर के समीप बालू लदे हाईवा से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा का ड्राइवर गाड़ी को न्यूट्रल में करके भागना चाहा कि गाड़ी स्वत लुढ़क गया जिसमें बगल के एक चाय दुकान पर लगे लगभग आधे दर्जन साइकिल कुचल गए और वहां बैठे लोग जान बचाकर भागे। इधर लोगों ने गया जिले के खिजरसराय के चालक छोटू सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक 22 वर्षीय संजीव कुमार मथुरा गांव के वार्ड 11 के प्रमोद सिंह का पुत्र था जो हाजीपुर स्थित चोकर मिल में प्राइवेट काम करता था। मालूम हो कि मृतक संजीव बाइक पर सवार होकर सरस्वती पूजा के काम से बिदुपुर की ओर जा रहा था कि मधुरापुर पोखर के पास डायवर्सन के निकट एक निजी स्कूल की बस के चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.