बांका, फरवरी 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर शाहकुंड पथ के दौना मोड़ पर शनिवार को सड़क पार कर रहे सजौर थाना क्षेत्र के दौना गांव के एक युवक को बालू लदे वाहन ने धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई। ग्रामीण मो तालिब ने बताया कि गांव के ही मो नफीज (20) शनिवार को गांव से पैदल आ रहे थे। वह सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए जैसे ही सड़क पर आया कि अमरपुर की ओर से आ रही तेज गति की बालू लदी गाड़ी ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ पंकज कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.