नवादा, जनवरी 19 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर की गयी छापेमारी में बालू लदे तीन वाहनों को जब्त कर लिया गया। जब्त किये गये वाहनों में दो ट्रैक्टर व एक ट्रैक्टर का इंजन शामिल हैं। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। ताजा घटनाक्रम में खनन टीम द्वारा अवैध खनन की सूचना पर नारदीगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी। नारदीगंज-राजगीर मार्ग पर फल्डू गांव के सामने धाधर नदी में अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। ट्रैक्टर का चालक वाहन को लेकर भागने लगा। खनन टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से ट्रैक्टर का पीछा कर उसे दबोच लिया। हालांकि इस बीच ट्रैक्टर का चालक बालू को गिराकर भाग निकला। ट्रैक्टर जब्त कर नारदीगंज थाने लाया गया। अवैध खनन में पांच लाख जुर्माना जिला खन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.