बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- बालू लदे ट्रैक्टर से स्कूल वाहन की टक्कर, दर्जनभर बच्चे जख्मी सिलाव थाना क्षेत्र के भूई मार्ग पर आहार मोड़ के पास हुआ हादसा ट्रैक्टर लेकर भागा चालक, स्कूल वाहन का चालक भी भागा सिलाव व बिहारशरीफ के निजी अस्पतालों में कराया गया इलाज थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी देने से किया परहेज फोटो : सिलाव हादसा-सिलाव-भुई मार्ग पर शनिवार को हादसे के बाद रोते बच्चे। सिलाव, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिलाव-भूई मार्ग पर आहार मोड़ के पास शनिवार की सुबह स्कूल वाहन और बालू लदे ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में स्कूल वाहन पर सवार दर्जनभर बच्चों के जख्मी होने की सूचना है। इनका इलाज सिलाव व बिहारशरीफ के निजी व सरकारी इलाजों में कराया गया। हादसे के बाद चालक अपना ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। स्कूल वाहन का चालक भी बच्चों को...