लातेहार, दिसम्बर 13 -- मनिका प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिंजो गांव निवासी ग्राम प्रधान मुनेश्वर यादव के बालू लदे ट्रैक्टर से दबाकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान गुड्डू उरांव उम्र 25 वर्ष पिता भुवनेश्वर उरांव ग्राम केड़ीमहुआ सिंजो के रूप में हुई है। मृतक मजदूर के भाई दिनेश उरांव ने बताया कि सिंजो के ग्राम प्रधान मुनेश्वर यादव के ट्रैक्टर में बालू लोडिंग करने ट्रैक्टर के साथ औरंगा नदी हमारा भाई जाता था। इसी दौरान ट्रैक्टर से दबाकर उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...