बलिया, मार्च 21 -- भरौली (बलिया), हिन्दुस्तान संवाद। ट्रक की टक्कर से गुरुवार की सुबह छात्रों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में बस में सवार कुछ बच्चे चोटिल हो गये जिनका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। दुर्घटना के बाद बच्चों के परिजनों में खलबली मच गयी, जबकि चालक-खलासी ट्रक छोड़कर मौके से भाग गये। पड़ोस के गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के रसूलपुर मसून में एक निजी विद्यालय का संचालन होता है। रोज की तरह स्कूल की बस इलाके के नारायनपुर, सिकन्दरपुर, सरायकोटा आदि गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। एनएच 31 पर नरही थाना क्षेत्र के कोटवां नारायनपुर से आगे गाजीपुर की सीमा पर पहुंची बस को पीछे से लाल बालू लदी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर एक पेड़ से टकराकर रुक गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.