चंदौली, फरवरी 13 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार से बालू लादकर यूपी सहित अन्य राज्यों में अवैध ढंग से कारोबार करने ट्रांजिट शुल्क जमा नहीं वालों पर खनन विभाग ने शासन के निर्देश पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को खनन विभाग ने बालू लादकर जिले में प्रवेश कर रहे ट्रकों को जीपीएस से लैस किया। इससे अब वह ट्रांजिट शुल्क चोरी नहीं कर सकेंगे। इसके लिए नौबतपुर बार्डर पर खनन विभाग ने अपने वाट टावर सिस्टम से जोड़ रखा है, जिससे कि ऐसे वाहनों को पकड़ा जा सके। साथ ही जो ट्रक जीपीएस से लैश होगा उसका इंटर स्टेट ट्रांजिट परमिट (आईएसटीपी) कटेगा। जिस वाहन में नहीं होगा उसका ऑनलाइन चालान हो जाएगा। उप खनन अधिकारी सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर खनन विभाग की ओर से बालू लदे ट्रकों में जीपीएस लगाने का अभियान शुरू किया गया है। ट्रकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.