पाकुड़, जनवरी 5 -- हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर तारापुर गांव में सोमवार को बालू लदी एक हाईवा के धक्के से छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को आनन-फानन में सदर अस्पताल सोनाजोड़ी ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर वाहन खड़ा कर मार्ग को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही इस मार्ग पर भारी वाहनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.