मिर्जापुर, फरवरी 3 -- जिगना। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के निर्देश पर जिगना थाने की पुलिस ने हरगढ़ बाजार के पास जिगना-मिश्रपुर मार्ग पर पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लिया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। आरक्षी रवि कुमार यादव ने ट्रैक्टर ले जा कर थाना परिसर में खड़ा कर दिए। खान अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कछुआ सैंक्चुअरी गोगांव घाट से बालू लोड कर बिक्री करने जा रहा ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। नोडल वन विभाग प्रयागराज के मेजा परिक्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह के निर्देश पर उप वन क्षेत्राधिकारी सर्वेश मिश्रा ने जिगना पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली की फोटोग्राफी की। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...