गया, मार्च 9 -- गुरपा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर व चालक को पकड़ कर थाना ला रही पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया और जब्त ट्रैक्टर व चालक पुलिस की पकड़ से छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हो गयी। ग्रामीणों ने पुलिस की पकड़ से बालू लदा ट्रैक्टर और चालक को छुड़ा ले कर चले गए। झड़प में तीन पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। इस मामले में गुरपा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि गुरपा पुलिस को बालू की अवैध ढुलाई की सूचना मिली थी। सूचना पर गुरपा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुपासिनी सड़क से चालक सहित अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस पकड़े ट्रैक्टर और चालक को लेकर थाने ले जा रही थी। इसी समय बालू के धंधेबाज और ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और ट्रैक्टर व चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.