जौनपुर, फरवरी 4 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उन गोरारी बाजार के पास बुधवार की सुबह खड़े डंपर में एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। ट्रेलर चालक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह बालू लदा ट्रेलर लेकर बिहार से टांडा जा रहा था। घने कोहरे के चलते गोरारी के पास खड़ा डंपर उसे दिखाई नहीं दिया। जिससे ट्रेलर की खड़े डंपर के पीछे टक्कर हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.