दुमका, जनवरी 31 -- गोपीकांदर/प्रतिनिधि गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ासिमल गांव के समीप बालू लदा एक ट्रेलर पलट गया। जिसमें चालक घायल हो गया है,जबकि खलासी बाल- बाल बच गए। चालक को आनन - फानन में ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमड़ापाड़ा इलाज हेतु के जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गोपीकांदर थाना के एसआई भरत भूषण सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर बीच बचाव में लग गए। खलासी राहुल शेख ने बताया कि दुमका से आगे नाला क्षेत्र से बालू लदा कर पाकुड़ क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। उसी दौरान ट्रेलर वाहन के बाये हिस्सा का एक साथ दो चक्का ब्लास्ट हो जाने के कारण पलट गया। बालू सड़क किनारे बिखरा पड़ा हुआ है। बालू वैध है या अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। इसके लिए थाना पुलिस की जांच में...