फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। शहर के कई वार्डों में बालू युक्त गंदा दूषित पानी पीने को बड़ी आबादी मजबूर है। नालियों व नालों के पास से निकलने वाली पाइप लाइन उस पर पुरानी व जर्जर अंडरग्राउंड लाइन के सहारे होने वाली पानी की सप्लाई के कारण करीब आठ से अधिक मोहल्लों में गंदा बालू युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। नतीजतन मोहल्ले वासियों के आरओ सहित पानी की मोटर व टंकियां चोक हो रही है। शिकायतों के बावजूद इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण लोगो को राहत नहीं मिल पा रही है। हाल ही में इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण कई लोगो की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद यहां के जिम्मेदार गम्भीर नहीं दिख रहे हैं। लंबे समय से नगर पालिका द्वारा की जाने वाली पानी की सप्लाई के दौरान गंदा पानी नलों से निकल रहा है। शहर में कई स्थानों पर नाले व नालियों के ऊपर से निकलने वाली लो...