मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बालू माफिया से संबंध के आरोप में करजा थानेदार बिरबल कुशवाहा को एसएसपी सुशील कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। सोमवार की शाम करजा थानेदार के निलंबन का आदेश जारी किया गया। बिरबल कुशवाहा पर आरोप है कि खान निरीक्षक ने एक बालू लदा हाइवा जब्त कर थाने को सुपुर्द किया था। एफआईआर के लिए थाने में प्रतिवेदन भी सौंपा। एक माह तक थानेदार ने मामले में एफआईआर नहीं की और बालू माफियाओं से मोल जोल करते रहे। थानेदार के इस कृत्य की शिकायत खनन विभाग के सचिव से की गई। विभाग ने डीएम व एसएसपी को पत्र भेजकर मामले में जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। एडीएम, एसडीएम पश्चिमी व एसडीपीओ सरैया की तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई गई थी। बीते एक सप्ताह की जांच में थाने के सनहा बुक आदि की जांच की गई। पुलिसकर्मियों का बयान लिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.