जमुई, जनवरी 26 -- गिद्धौर। प्रखंड के मौरा बालू घाट में हो रहे अवैध खनन के विरोध में वन पर्यावरण संरक्षण समिति के सचिव एवं भाकपा (माले) नेता बाबू साहब सिंह के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैंकड़ों ग्रामीण व किसान पिछले सात दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर डटे हुए हैं। किसानों के इस आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। धरनास्थल पर पहुंचकर आईआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष शंभू कुमार ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि मौरा बालू घाट की जांच रिपोर्ट को जिला प्रशासन द्वारा कुछ सफेदपोश नेताओं के दबाव में रोक रखी है। जिला प्रशासन यह दर्शाता है कि प्रशासन बालू माफियाओं के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को उनकी पार्टी बिहार विधानसभा में भी उठाएगी। भाकपा (माले) नेता बाबू साहब सिंह ने कहा कि मौरा ...