लातेहार, मई 10 -- बेतला प्रतिनिधि । मई माह के दूसरे सप्ताह से ही क्षेत्र के सक्रिय और पेशेवर बालू-माफियाओं ने बालू के अवैध भंडारण करने का खेल शुरू कर दिया है। यही वजह है कि बेतला क्षेत्र के विभिन्न जगहों में सक्रिय अवैध कारोबारियों द्वारा किए गए बालू के भंडारण को देखा गया है।वहीं आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक आगामी जून माह में एनजीटी प्रभावी होने के कारण घाटों से बालू का उठाव अगले चार माह तक पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा।इसलिए बालू के अवैध कारोबारी अभी से ही सक्रिय हो घाटों से बालू का उठाव कर उसे सुरक्षित ठिकाना लगाने में जुट गए हैं। इधर मामले में बरवाडीह के सीओ मनोज कुमार ने कहा कि बालू का अवैध भंडारण करना संगीन अपराध है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.