जहानाबाद, जनवरी 27 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश के निर्देश के आलोक में अरवल जिला में वाहनों के अवैध परिचालन, विशेषकर अवैध रूप से बालू ढोने वाले वाहनों एवं नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चालन के मामलों पर कड़ी एवं निर्णायक कार्रवाई किए जाने के िलए जिला प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है। उक्त विषय को मंत्री द्वारा अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर खेद व्यक्त किया गया है तथा इसके विरुद्ध तत्काल विशेष अभियान चलाने का स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिया गया है। प्रभारी मंत्री के निर्देश के अनुपालन में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनिज विकास पदाधिकारी, अरवल को निर्देशित किया गया है कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के सभी प्रमुख मार्गों, खनन क्षेत्रों, बा...