आरा, फरवरी 20 -- आरा, एक संवाददाता। पटना जिले में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा कार्यक्रम को लेकर भोजपुर जिले में संचालित सभी बालू घाटों पर 24 घंटे के लिए भोजपुर से बाहर का ई चालान बंद कर किया गया है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे से सभी बालू घाटों पर भोजपुर के बाहर यूपी और बिहार के अन्य जिलों के लिए ही ई चालान कटना बंद किया गया है। खनन पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान भोजपुर जिले में बालू की बिक्री के लिए ई चालान बंद नहीं किया गया है। भोजपुर में छह घंटे की अवधि का चालान कटता रहेगा। सभी घाटों से भोजपुर के विभिन्न जगहों के लिए वाहनों को ई चालान निर्गत किया जा रहा है। पटना डीएम के मौखिक आदेश पर वहां मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के तहत कार्यक्रम को लेकर जाम की समस्या न हो, 24 घंटे के लिए भोजपुर से बाहर के लिए ही ई चालान बंद किया गया है। आज शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.