मधुबनी, दिसम्बर 3 -- झंझारपुर। एनएच 27 सिमरा फ्लाईओवर से एक डंपर हाइवा का पिछला भाग टकरा गया। जोरदार आवाज के साथ हाइवा दो टुकड़ों में बट गया। हाईवा इंजन का भाग आगे जा गिरा और हाईवे का दूसरा भाग फ्लाई ओवर से लटक गया। लोग दौड़े और अचंभित हो गए। टूटकर दूसरी तरफ गिरे ड्राइवर केबिन से किसी तरह खून से लथपथ ड्राइवर को निकाल कर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक पुलिस को सूचना हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था में लग गई। ड्राइवर सुपौल जिला के नकटा गांव निवासी कैलू यादव का 26 वर्षीय जयप्रकाश यादव की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल से गंभीर स्थिति में उच्च संस्थान में रेफर किया गया। इधर, झंझारपुर थाना पुलिस एसएचओ सुनील कुमार सिंह के साथ घटनास्थल पर आने वाले वाहनों को टॉर्च दिखा कर रुकने का इशारा करते हुए दूसरे लेन से न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.