सासाराम, फरवरी 20 -- शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोनार गांव के उत्तर गोधवनिया मोड़ के समीप गुरूवार रात बालू अनलोड करने के दौरान ट्राली ट्रक पलट गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि कोनार के गोधवनिया मोड एक ट्राली ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रक के केबिन में बैठे चालक नरेंद्र कुमार गुप्ता उम्र (43) पिता राजेंद्र साह ग्राम अमरा तालाब थाना सासाराम मुफस्सिल जख्मी हो गया। जिसे उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी मौत हो गई। शुक्रवार अहले सुबह शव को पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...