लखीसराय, फरवरी 16 -- चानन। अवैध बालू पर नकेल कसने को लेकर चानन पुलिस द्वारा रविवार की सुबह गोपालपुर के निकट किए गए छापेमारी अभियान में बालू गिरा कर भाग रहे एक टैक्टर को गजियागढ़ी मुसहरी के निकट से जब्त किया गया। थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई में बालू गिराकर भाग रहे टैक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...