सीतापुर, जनवरी 13 -- लहरपुर/ केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर में एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने सोमवार को ओवर लोड़िंग व अवैध ढुलाई कर कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य गाड़ियों के खिलाफ अभियान चला कार्रवाई की। पूरी रात सड़क पर घूम- घूम कर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैक्टर- ट्रॉली समेत 25 गाड़ियों सीज कर लहरपुर कोतवाली व कुछ गाड़ियां तहसील परिसर में खड़ी कर दी। प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि ओवर लोडिंग व अवैध ढुलाई करने वाले वाहनों के खिलाफ कारवाई की गई। उन्होंने बताया कि रात भर चेकिंग अभियान चला गया। इस दौरान लकड़ी लदी सात ट्रैक्टर-ट्राली व एक डीसीएम, बालू लदी चार ट्रक, गिट्टी लदी तीन ट्रक,मौरंग लदी पांच ट्रक व मिट्टी लदी एक ट्राली रोककर कब्जे में ले ली गई। जिसमें बालू, गिट्टी, मौरंग व मिट्टी ओवरलोड थी। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.