सहरसा, जुलाई 20 -- सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक बालू-गिट्टी डिपो संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। बाइक से घर लौट रहे व्यवसायी श्यामल कुमार यादव को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में सहरसा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल श्यामल यादव का फर्द बयान दर्ज किया। उसी के आधार पर मामला दर्ज करते हुए रात में ही दो संदिग्धो को हिरासत में ले लिया गया है। इधर घटना के बाद परिजन दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सख्त सजा की मांग कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यवसायियो और आम लोग...