कोईलवर, फरवरी 1 -- बिहार के आरा में बालू माफिया की मनमानी से एक घर का चिराग बुझ गया। कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर गांव के सामने पैंसठवा घाट के समीप सोन नदी में नहाने के दौरान हुए हादसे में तीन बच्चे डूब गए। डूबे हुए एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मृतक की पहचान हरिपुर निवासी धीरज कुमार के 13 वर्षीय पुत्र लाडो के तौर पर की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के लिए देय राहत और मुआवजे की मांग की है। सोन नदी में डूबे शशि कुमार का 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार तथा संजीव कुमार का 15 वर्षीय पुत्र गौरव अब तक लापता हैं जिनकी खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे अपने कुछ मित्रों के साथ सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान ही बालू खनन से बने गड्ढे का अं...