गया, फरवरी 9 -- बाराचट्टी पुलिस ने पटियोना और दहियार गांव से बालू खनन मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि साल 2024 में बालू खनन के मामले में पटियोना के राकेश साव और दहियार के राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...