लातेहार, जून 3 -- बेतला प्रतिनिधि । आगामी 10 जून को क्षेत्र के सभी बालू घाटों पर एनजीटी प्रभावी होने के बाद बालू का उठाव पूरी तरह बंद हो जाएगा।इसको लेकर पेशेवर बालू माफिया अभी से ही बालू का अवैध भंडारण करने में जुट गए हैं। यही वजह है कि क्षेत्र के विभिन्न बालू-घाटों से ट्रैक्टरों के जरिए बालू का अवैध उठाव और परिवहन जोरों पर जारी है। सक्रिय बालू-माफियाओं द्वारा औरंगा और कोयलनदी के आसपास में बड़े पैमाने पर किए जा रहे बालू के अवैध भंडारण को कोई भी ईमानदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि कभी भी देख सकते हैं। इसबारे में बरवाडीह के सीओ मनोज कुमार ने कहा कि बालू के अवैध भंडारण पर प्रखंड प्रशासन की पैनी नजर है। पकड़े जाने पर दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उनके खिलाफ सीधे कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...