आरा, दिसम्बर 17 -- -08 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में लगेगी जब्त वाहनों की बोली -24 दिसंबर को निर्धारित अग्रधन की राशि और कागजात होंगे जमा -जिले के विभिन्न थानों में जब्त 30 ट्रक, आठ पोकलेन व एक लोडर की होगी नीलामी आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में बालू के अवैध धंधे में जब्त वाहनों और अन्य उपकरणों की नीलामी की जाएगी। डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से वाहनों की नीलामी को लेकर सूचना जारी कर दी गई है। नीलामी में इस बार जिले के विभिन्न थानों में जब्त 30 ट्रकों के अलावा आठ पोकलेन और एक लोडर मशीन शामिल है। सबसे अधिक 10 चक्का वाले 17 ट्रक नीलामी में हैं, जबकि आठ ट्रक 12 चक्का वाले, तीन ट्रक छह चक्का के और 14 चक्का वाले दो ट्रकों की नीलामी होगी। वहीं बालू के अवैध खनन के दौरान जब्त कोईलवर और संदेश थानों में रखी गयी आठ पोकलेन और एक लोडर मशीन को भी नीलाम किय...