किशनगंज, फरवरी 5 -- किशनगंज। किशनगंज जिले के गलगलिया थाना अंतर्गत कुकुरबाधी पंचायत के बासन डूबी, नेकला गच्छ, साहू गच्छ सहित आसपास के गांवों में अवैध बालू खनन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, किशनगंज को आवेदन देकर पैगा नदी में खुलेआम हो रहे अवैध बालू खनन, सार्वजनिक स्थान पर जान से मारने की धमकी और प्रशासनिक लापरवाही की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर, डीएम -एसपी को आवेदन सौंपे जाने के बाद कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गयी है। प्रवाहित नदी में जेसीबी, पोकलेन से खनन का आरोप आवेदन के अनुसार, 3 जनवरी 2026 की सुबह गोपाल महतो (निवासी बासन डूबी) द्वारा दो जेसीबी मशीनों से चेंगा नदी में बालू का खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इस अवैध गतिविधि की सूचना मोबाइल के माध्यम से गलगलिया थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पु...