रांची, फरवरी 9 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी ने सोमवार को प्रखंड में जारी बालू के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के सामने एकदिनी भूख हड़ताल की। प्रमुख ने कहा कि बालू के अवैध उत्खनन से क्षेत्र के कई पुल धंस रहे हैं और जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से हाथी कॉरिडोर भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, बालू की फर्जी डंपिंग के कारण सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। भूख हड़ताल के बाद बीडीओ सह सीओ को एक मांग पत्र सौंपा गया। प्रमुख ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अवैध खनन नहीं रुका तो वे उग्र आंदोलन करने पर विवश होंगी। भूख हड़ताल में प्रमुख के साथ राधा-माधव सेठ, राजकिशोर महतो, मदन मोहन कर्मकार, राजू सिंह मुंडा, भ्रूण सिंह मुंडा, ठाकुर सिंह मुंडा, ज्ञान सिंह मुंडा, परशुराम दोहरा, कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.