लातेहार, सितम्बर 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के छेन्चा पंचायत अंतर्गत टिकुआ कोयल नदी से बालू का अवैध उत्खनन होने के मामले को जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी ने गम्भीरता से लिया है। इसकी जांच करने की बात कही है। बता दे कि धंधेबाज करीब डेढ़ महीने से उक्त नदी से रात से लेकर सुबह तक भारी मात्रा में बालू का उत्खनन करते हैं। रोज लगभग दो हजार सीएफटी बालू का अवैध खनन होने की बात कही जा रही है। अवैध उत्खनित बालू को धंधेबाज बरवाडीह खुलेआम ले जाकर ठिकाने लगा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.