मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता। अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग की टीम ने तारापुर थानान्तर्गत देवगांव स्थित गिद्धा नदी में छापेमारी अभियान चलाकर बालू का अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर संख्या बीआर 51जी 1792 को जब्त किया। हालांकि खनन विभाग की टीम को आते देख चालक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर खनन निरीक्षक को छापेमारी के लिए तारापुर भेजा गया था। गिद्ध नदी में अवैध खनन करते बालू लदे ट्रैक्टर को खनन निरीक्षक राशिद खां द्वारा जब्त कर तारापुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया। खनन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर मालिक के विरूद्ध 01 लाख 05 हजार रुपया जुर्माना किया गया है। साथ ही खनन निरीक्षक के आवेदन के आलोक में तारापुर थाना में अवैध खनन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.