लातेहार, मई 18 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। गायत्री परिवार कार्यकर्ता कृष्णकांत गुप्ता के आवास में रविवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर गायत्री परिवार कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता लातेहार जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा ने की। जिसमे प्रखण्ड स्तरीय एक कमेटी गठित की गई है। जिसमे सर्वसम्मति से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के लिए महानन्द कुशवाहा को बालूमाथ प्रखंड संयोजक, सचिव अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष विजेन्द्र प्रसाद तथा सदस्य के रूप में लखन लाल श्रीवास्तव, रविन्द्र ठाकुर, निर्मल सिन्हा, अवनीकांत, पाठक, तुलसी यादव उपेन्द्र सिंह, विनोद कुमार को मनोनीत किया गया है। यह परीक्षा स्कूली बच्चों को भारतीय संस्कृति के ज्ञान से अवगत कराने और उसमें निहित महान तत्वों को आत्मसात करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित ...