लातेहार, मार्च 12 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बारियातू के डाड़हा गांव में सर्पदंश से एक महिला बुधवार को अचेत हो गई। जानकारी के अनुसार डाड़हा गांव निवासी पूनम कुमारी अपने घर के समीप बने कुआं के पास पानी भर रही थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके पैर को डंस लिया। जिससे वह अचेत होकर गिर गई। घटना के बाद परिजनों ने महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक संजय कुमार सिद्धार्थ के द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए महिला को लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.