लातेहार, जनवरी 7 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चेताग बालू मुख्य मार्ग स्थित पकरी गांव के पास बुधवार को एक अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक में सवार दंपती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बालूमाथ निवासी इकरामुल अंसारी वर्ष एवं उनकी पत्नी नजमा खातून के साथ एक बाइक पर सवार होकर लातेहार से बालूमाथ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी,जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घायलों के सर पैर सहित शरीर के कई अंग में चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...