लातेहार, फरवरी 20 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। चांद के दीदार के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में मुसलमानों का पवित्र माह-ए-रमज़ान गुरुवार से शुरू हो गया। बुधवार शाम चांद दिखाई देने के बाद गुरुवार,19 फरवरी को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पहला रोज़ा रखा। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है,जिसे इबादत,सब्र और रहमत का महीना माना जाता है। रमज़ान से पहले का महीना शाबान और इसके बाद शव्वाल आता है। शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फित्र का पर्व मनाया जाता है। चांद दिखने के साथ ही रमज़ान के तमाम अरकान शुरू हो गए। बुधवार रात से ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ अदा की जाने लगी,जिसमें नमाज़ी खड़े होकर पूरे महीने कुरआन शरीीफ सुनते हैं। यह सिलसिला पूरे रमज़ान जारी रहता है। पहले रोज़े के अवसर पर बालूमाथ में सेहरी का समय सुबह 5 बजकर 6 मिनट तक रहा,जबकि इफ्तार का समय शाम 5...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.