लातेहार, फरवरी 23 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई,वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसिया निवासी सुमन कुमारी 18 वर्ष,पिता रमेश उरांव किसी आवश्यक कार्य से उच्च विद्यालय बालूमाथ आई थी। कार्य समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गई,जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। तथा ट्...