लातेहार, जनवरी 20 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेबना ग्राम निवासी लखन गंझू का 12 वर्षीय बच्ची नैना कुमारी का घर के पास अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नैना घर के पास थी। वहीं चलने के दौरान अचानक गिर गई। तभी घटना के तुरंत बाद परिजन ने आनन फानन में नैना कुमारी को बेहोशी की हालत में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने गहन जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने संदेह कर बताया कि बच्ची का हृदय गति रुकने से मौत हुई होगी। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...