लातेहार, फरवरी 20 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत चेताग पंचायत के जोगीयाडीह गांव स्थित बिरसा मुंडा मैदान में शनिवार 21 फरवरी को विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस महासम्मेलन में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहकर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि महासम्मेलन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन समाज को एकजुट करना,धार्मिक ग्रंथों में बताए गए आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करना तथा धर्म के प्रति जागरुकता बढ़ाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...