लातेहार, अप्रैल 20 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। वन क्षेत्र अंतर्गत मारंगलोइया गांव में शनिवार की अहले सुबह महुआ चुनने गई एक महिला को जंगली हाथी ने अपने चपेट में लेकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मारंगलोइया गांव निवासी धर्मदेव उरांव की पत्नी सुनीता देवी उम्र 38 वर्ष गांव के बगल में महुआ चुन रही थी। इसी दौरान अचानक जंगली हाथी आ धमका और महिला को अपने चपेट में लेकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए महिला को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। परंतु उपचार के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि हाथी के हमले से महिला के पेट में गंभीर चोट आई थी। मौत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.