मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर फीडर के अधीन बालूघाट और सिकंदरपुर में ट्रांसफॉर्मर चढ़ाने को लेकर करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित रही। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं, आपूर्ति शुरू होने करने पर बिजली की ट्रिपिंग से उपभोक्तओं को परेशानी हुई। बालूघाट के संजय कुमार शाही, मंजीत सिंह, अशोक रंजन प्रसाद, सिकंदरपुर अवेधश रंजन मिश्रा, अतीश शाही ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गयी। कई बार कॉल सेंटर को कॉल की गई पर कोई सटीक जानकारी नहीं मिली। तीन बजे के करीब बिजली आपूर्ति शुरू हुई पर ट्रिपिंग, लो व हाइ वोल्टेज से परेशानी हुई। स्थानीय जेई ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर बिजली का शटडाउन लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.