पटना, दिसम्बर 11 -- बालू माफिया, भू-माफिया, शराब माफिया, मद्य निषेध के संगठित गिरोहों एवं गैरकानूनी आर्थिक गतिविधियों तथा अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ सीसीए समेत अन्य कानूनी धाराओं में कार्रवाई होगी। उनके खिलाफ शून्य सहिष्णुता के सिद्धांतों का अनुसरण किया जाएगा। ये बातें डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को मनेर में अवैध बालू खनन माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद कही। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर मनेर थाना अंतर्गत अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। टीम में दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, जिला खनन पदाधिकारी पटना, सभी खान निरीक्षक तथा मनेर के थानाध्यक्ष शामिल थे। जांच के क्रम में मनेर थाना अंतर्गत ब्यापुर में गंगा नदी में अवैध ...