मैनपुरी, नवम्बर 28 -- मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुर निवासी सीमा देवी पत्नी राय सिंह और कमलेश कुमारी पत्नी बालजीत ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि परिवार के ही युवक ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। उक्त लोगों ने उनकी जगह पर बालू, ईंट व गिट्टी डाल ली है। जब वह उनसे उक्त कब्जा हटाने के लिए कहते हैं तो उक्त युवक गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो जाता है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिलाओं ने डीएम से जमीन को कब्जामुक्त कराकर न्याय करने की गुहार लगाई। रोडवेज बस चालक परिचालक पर कार्रवाई की मांग मैनपुरी। शहर के पचौरी कंपाउंड निवासी संदीप पचौरी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मैनपुरी डिपो को शिकायती पत्र दिया। बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे वह मैनपुरी डिपो रोडवेज बस में आगर...