बोकारो, जनवरी 9 -- बालीडीह पुलिस ने गुरुवार को अलग अलग लिखित शिकायत पर मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है। सीजुआ निवासी अख्तर अंसारी के लिखित शिकायत पर जब्बार अंसारी बिलाल अंसारी अकबर अंसारी रबुल अंसारी माजिद अंसारी रहीम अंसारी को मारपीट का आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं अब्दुल जब्बार अंसारी के लिखित शिकायत पर अख्तर अंसारी समीम अंसारी शोएब अख्तर जाहिदा खातून इजराफिल अंसारी कमरुल अंसारी अजीजुल अंसारी को मारपीट का आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...