बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह पुलिस की टीम ने गुरुवार देर रात 24 घंटे के अंदर चोरी के सामान के साथ तीन आरोपियों रोहित, कपिल व लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर छापेमारी टीम ने एक कुदाल, एक गईता, एक सबल, एक गमला, दो बंडल पाइप जब्त किया है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बालीडीह थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के साथ ये जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि 12 फरवरी को मानगो तुपकाडीह निवासी दीपक पासवान ने बालीडीह थाना में चोरी का एक मामला दर्ज कराया था. बताया था कि तुपकाडीह मानगो में स्थित जमीन पर बने कमरा व कुंआ से मोटर पंप, पानी पाईप, तार, गेट, कुदाल, बेलचा आदि सामानों को अज्ञात द्वारा चोरो कर लिया गया है। इं...