घाटशिला, सितम्बर 8 -- पोटका, संवाददाता । पोटका प्रखंड अंतर्गत सोहदा पंचायत भवन बालीजुड़ी में रविवार को आदिवासी बहुउद्देशीय उत्थान सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके छोटे अनुज भरत सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी है। रक्त जीवन दान समान है। इस अवसर पर समिति की प्रखंड अध्यक्ष सीमा बास्के, सचिव सरस्वती मुर्मू, कोषाध्यक्ष रघुनाथ हांसदा, शिविर संयोजक राजेश मार्डी, पार्टी के नेता हितेश भकत, दुखु मार्डी, कृष्णा भकत सहित ग्राम प्रधान, माझी बाबा, नायके बाबा, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं रक्तदाता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.