जमशेदपुर, मार्च 2 -- मानगो अंचल कार्यालय और मानगो नगर निगम का ऑफिस एक ही जगह बनेगा। यह जगह बालीगुमा में डीपीएस स्कूल के पास वार्ड नंबर 10 में चिह्नित की गई है। इसका खाता नंबर 727, प्लॉट नंबर 799 जबकि रकवा 3.35 एकड़ है। शनिवार को मानगो के अंचलाधिकारी और मानगो के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। छह मार्च को इस जमीन का सीमांकन कराया जाएगा। वैसे इससे पूर्व भी इस जमीन की एक बार मापी कराई गई थी। मानगो नगर निगम और मानगो अंचल का अपना कार्यालय नहीं है। इसके कारण मानगो अंचल कार्यालय डिमना स्थित तहसील कचहरी जबकि मानगो नगर निगम गांधी मैदान स्थित गांधी संग्रहालय में चल रहा है। चूंकि गांधी संग्रहालय में जगह की कमी है, इसके कारण अधिकारियों को भी वहां बैठने की जगह कम पड़ रही है। यही नहीं, वहां पहुंचने वाले आम लोगों को भी परेशानी होती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.