जमशेदपुर, मार्च 17 -- मानगो नगर निगम और मानगो अंचल कार्यालय का निर्माण बालीगुमा में सरकारी जमीन पर किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ दो ग्राम सभाओं ने आज समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बालीगुमा ग्राम सभा और गोड़गोड़ा ग्राम सभा गका आरोप है कि जिस जमीन को अंचल और निगम कार्यालय निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है, वह आदिवासियों का श्मशान घाट और विदु चंदन पूजा स्थल है। इसलिए वहां पर किसी कार्यालय का निर्माण हुए नहीं होने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब अगर कोई सरकारी कर्मचारी बिना ग्राम सभा की अनुमति के उस जमीन पर पहुंचा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सभा ने ऐलान किया कि मंगलवार को उस जमीन का शुद्धिकरण किया जाएगा, क्योंकि उसे सरकारी कर्मचारियों ने अपवित्र कर दिया है। इससे पूर्व दोनों ग्राम सभा के सदस्यों अर्थात ग्रामीणों ने आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.