प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयगराज। रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस के जेड गार्डन होटल में सुबह 10 बजे चैरिटी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गुरुवार का प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में क्लब के अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल ने बताया कि होली और ईद के मद्देनजर प्रदर्शनी में डिजाइनर कपड़े, खिलौने, रंग, अबीर-गुलाल, सजावटी सामग्री आदि के 60 स्टाल लगाए जाएंगे। प्रदर्शनी से प्राप्त आय जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा पर खर्च की जाएगी। इस मौके पर अविरल अग्रवाल, अंकिता सराफ, रिया अहुजा, ईशा गोयल, ऋतु अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अभिषेक सुल्तानिया, रोहित अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...